Skip to content
  • Home
  • About us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Home
  • About us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact us
SUPPORT JOURNALIST
Sign in
  • आज फोकस में
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • ई-पेपर
  • आज फोकस में
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • ई-पेपर

Edition

SUPPORT JOURNALIST
Sign in
  • आज फोकस में
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • ई-पेपर
  • आज फोकस में
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • ई-पेपर

नौतपा का हुआ आगाज़, अब 2 जून तक आसमान से बरसेगी आग और तपेगी धरती, जानिए कैसे करें बचाव

  • Loktantra Voice
  • May 26, 2026
  • 10:21 am
  • No Comments

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में आज यानि कि 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो गई है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार रात 8 बजकर 7 मिनट पर सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश हुआ और इसी के साथ नौ दिनों तक चलने वाले नौतपा का आरंभ माना गया. यह अवधि 2 जून तक रहेगी. मान्यता है कि इन दिनों सूर्य की किरणें सबसे अधिक प्रभावशाली होती हैं, जिसके कारण धरती पर भीषण गर्मी पड़ती है और तापमान तेजी से बढ़ जाता है.

ऐसे में एक्स्पर्ट्स के अनुसार नौतपा के दौरान सूर्यदेव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है. इस समय सूर्य को अर्घ्य देना, आदित्य हृदय स्तोत्र और सूर्य चालीसा का पाठ करना शुभ माना जाता है. साथ ही जलदान, अन्नदान और पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने से पुण्य फल प्राप्त होता है. हिंदू पंचांग के मुताबिक जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब नौतपा शुरू होता है. इन नौ दिनों में गर्म हवाएं और तेज धूप लोगों को सबसे अधिक परेशान करती हैं. ग्रामीण मान्यताओं में यह भी कहा जाता है कि जितना अधिक नौतपा तपता है, उतनी ही अच्छी बारिश होने की संभावना रहती है.

वहीं किसानों के बीच यह मान्यता काफी प्रचलित है कि कड़ी गर्मी अच्छे मानसून का संकेत होती है. ऐसे में इस बार नौतपा के दौरान मौसम में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है. ज्योतिषीय संकेतों के अनुसार तेज हवा, बवंडर और कहीं-कहीं हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है. इन नौ दिनों में, दिन के समय कड़ी धूप और शाम के समय मौसम बदलने की स्थिति बन सकती है.

नौतपा में कैसे करें बचाव
भीषण गर्मी के इस दौर में सेहत का खास ध्यान रखना जरूरी है. विशेषज्ञों के अनुसार दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक तेज धूप में निकलने से बचना चाहिए. बाहर निकलते समय सिर को कपड़े या टोपी से ढकें और शरीर में पानी की कमी न होने दें.

गर्मी से बचने के लिए अधिक मात्रा में पानी, नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी और शरबत का सेवन करना फायदेमंद माना गया है. हल्के और सूती कपड़े पहनने चाहिए ताकि शरीर को ठंडक मिल सके. ज्यादा तला-भुना और मसालेदार भोजन खाने से बचने की सलाह दी जाती है.

बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. तेज गर्मी में लू लगने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए धूप में लंबे समय तक रहने से बचना चाहिए. घर के बाहर पक्षियों और जानवरों के लिए पानी रखना भी इस दौरान बेहद जरूरी माना गया है. नौतपा के बीच इस बार गंगा दशहरा, एकादशी, प्रदोष व्रत और पूर्णिमा जैसे कई महत्वपूर्ण धार्मिक योग भी पड़ रहे हैं, जिससे यह पूरा समय धार्मिक दृष्टि से भी बेहद खास माना जा रहा है.

Loktantra Voice
Author: Loktantra Voice

Loktantra voice

PrevPreviousझारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, जिला प्रभारियों की नई टीम हुई तैयार
NextWhatsApp पर फॉलोअर बढ़ाने के नाम पर ठगी का आरोप, लोग रहें सतर्कNext

Leave a Comment Cancel reply

और पढ़ें

पाकुड़ के हक साहेब ने AIBE-XXI परीक्षा में सफलता हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव

पहली सैलरी से पहले जेल पहुंचे BSO नंदन कुमार को HC से राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: साहिबगंज की 1.71 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में पहुँचे ₹128.39 करोड़

कोटालपोखर में भाजपा जिला कमेटी की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

कोटालपोखर में सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए मैराथन दौड़, थाना प्रभारी पवन कुमार ने छात्रों को किया जागरूक

पश्चिम बंगाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पाकुड़ में अवैध लॉटरी टिकट बनाने का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

कोटालपोखर बाजार में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, थाना प्रभारी पवन कुमार ने दिए आवश्यक निर्देश

कोटालपोखर प्लस टू उच्च विद्यालय में बच्चों को जमीन पर बैठाकर पढ़ाने का मामला, खबर के बाद शिक्षा विभाग हरकत में

साहिबगंज खनन मामला: फतेहपुर में खदान और बस्ती की दूरी को लेकर उठे सवाल, ग्रामीणों ने मांगी जांच

12 जून को साहिबगंज पहुंचेंगे झामुमो के केंद्रीय नेता, टाउन हॉल में होगी संगठनात्मक बैठक

  • विज्ञापन
traffic tail

पाकुड़ के हक साहेब ने AIBE-XXI परीक्षा में सफलता हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव

पहली सैलरी से पहले जेल पहुंचे BSO नंदन कुमार को HC से राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: साहिबगंज की 1.71 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में पहुँचे ₹128.39 करोड़

कोटालपोखर में भाजपा जिला कमेटी की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

कोटालपोखर में सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए मैराथन दौड़, थाना प्रभारी पवन कुमार ने छात्रों को किया जागरूक

पश्चिम बंगाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पाकुड़ में अवैध लॉटरी टिकट बनाने का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

कोटालपोखर बाजार में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, थाना प्रभारी पवन कुमार ने दिए आवश्यक निर्देश

कोटालपोखर प्लस टू उच्च विद्यालय में बच्चों को जमीन पर बैठाकर पढ़ाने का मामला, खबर के बाद शिक्षा विभाग हरकत में

आज फोकस में· राज्य· राष्ट्रीय· खेल· अंतर्राष्ट्रीय· क्राइम· धर्म· मनोरंजन· राजनीति· स्वास्थ्य· ई-पेपर
Home About us Disclaimer Privacy Policy Contact us
Contact Us
loktantravoice12@gmail.com
Follow Us On
COPYRIGHT © 2026 Loktantra Voice  |  DESIGN BY TRAFFIC TAIL  &  MANAGED BY 7K NETWORK
WhatsApp us
Facebook X-twitter Instagram Youtube
  • आज फोकस में
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • ई-पेपर
  • आज फोकस में
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • ई-पेपर