पाकुड़: जिले के सरदार प्रखंड अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पृथ्वीनगर गांव निवासी हक साहेब ने ऑल इंडिया बार काउंसिल एग्जामिनेशन (AIBE-XXI) में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार, गांव और पूरे पाकुड़ जिले का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होने के बाद परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों में खुशी की लहर है। उनकी सफलता विधि (Law) की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है।

बचपन से रहे मेधावी छात्र

हक साहेब शुरू से ही पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अंजना हाई स्कूल से प्राप्त की, जहां उन्होंने 10वीं की परीक्षा में विद्यालय के टॉप-10 छात्रों में स्थान हासिल किया।

इसके बाद उन्होंने जिदातो इंटरमीडिएट कॉलेज, पाकुड़ से 12वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। स्नातक की पढ़ाई केकेएम कॉलेज, पाकुड़ से राजनीति विज्ञान (ऑनर्स) विषय में की, जहां उन्होंने विश्वविद्यालय स्तर पर टॉप-7 में स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

एलएलबी में भी शानदार प्रदर्शन

उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने मुंगेर विश्वविद्यालय, बिहार से एलएलबी की पढ़ाई की। एलएलबी परीक्षा में BSILS कॉलेज के टॉप-20 विद्यार्थियों में स्थान बनाते हुए उन्होंने सिल्वर मेडल हासिल किया और अपने जिले का गौरव बढ़ाया।

सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुओं को

हक साहेब ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, वरिष्ठ अधिवक्ता शकील अहमद, शिक्षकों, मार्गदर्शकों, साथियों और शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य एक सफल अधिवक्ता बनकर संविधान के दायरे में रहकर प्रत्येक नागरिक को सत्य, न्याय और कानून की सेवा प्रदान करना है।

उनके पिता अनारूल शेख और माता गोलमा बीवी ने बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है।

ग्रामीणों ने दी शुभकामनाएं

ग्रामीणों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद हक साहेब ने मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं और विधि के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

जिले के शिक्षाविदों और जनप्रतिनिधियों ने भी हक साहेब की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पाकुड़ जिले के लिए गौरव का विषय बताया है।

Loktantra Voice
Author: Loktantra Voice

Loktantra voice