साहिबगंज | लोकतंत्र वॉयस
कोटालपोखर प्लस टू उच्च विद्यालय में बच्चों को जमीन पर बैठाकर पढ़ाए जाने की खबर सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने तत्काल कार्रवाई की। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) नयन कुमार ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच में पाया गया कि विद्यालय में पर्याप्त कमरे और शिक्षक उपलब्ध होने के बावजूद बच्चों को जमीन पर बैठाकर पढ़ाया जा रहा था। इस पर डीईओ ने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित प्रधानाध्यापक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया।
शिक्षा विभाग की इस त्वरित कार्रवाई को जनहित से जुड़े मुद्दों पर मीडिया की प्रभावी भूमिका के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह मामला सामने नहीं आता, तो बच्चों को इसी तरह असुविधाजनक परिस्थितियों में पढ़ाई करने के लिए मजबूर होना पड़ता।
शिक्षा का अधिकार केवल विद्यालय में नामांकन तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक छात्र को सम्मानजनक, सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना भी प्रशासन और विद्यालय प्रबंधन की जिम्मेदारी है।
लोकतंत्र वॉयस इस मामले पर आगे भी अपनी नजर बनाए रखेगा और शिक्षा से जुड़े जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाता र
हेगा.
