सोशल मीडिया पर तेजी से फॉलोअर बढ़ाने और अकाउंट वायरल करने का झांसा देकर लोगों से पैसे लेने का मामला सामने आया है। “Social Sellers Academy” नाम से चल रहे एक WhatsApp बिजनेस अकाउंट पर ₹100 लेकर फॉलोअर बढ़ाने का दावा किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, 70522 80529 नंबर से लोगों को सोशल मीडिया ग्रोथ, फास्ट फॉलोअर और प्रोसेसिंग सर्विस का लालच दिया जा रहा है। कई यूजर्स ने आरोप लगाया कि भुगतान लेने के बाद न तो कोई स्पष्ट सेवा दी गई और न ही संतोषजनक जवाब मिला।

साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि आजकल WhatsApp और सोशल मीडिया के जरिए छोटे-छोटे अमाउंट लेकर लोगों को ठगने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में किसी भी ऑनलाइन सर्विस पर भरोसा करने से पहले उसकी विश्वसनीयता की जांच करना बेहद जरूरी है।

