Edition

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, जिला प्रभारियों की नई टीम हुई तैयार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची (RANCHI): भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर पार्टी ने राज्य के सभी संगठनात्मक जिलों के लिए नए जिला प्रभारियों की घोषणा कर दी है. इस बदलाव को आगामी राजनीतिक रणनीति और जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करने की दिशा में अहम माना जा रहा है. नई सूची में अनुभवी नेताओं के साथ युवा चेहरों को भी जगह दी गई है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है.

प्रदेश नेतृत्व का मानना है कि नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आएगी और बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत होगी. राजधानी रांची समेत कई अहम जिलों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है. रांची महानगर की जिम्मेदारी भरत यादव को सौंपी गई है, जबकि रांची पूर्वी में अशोक शर्मा और रांची पश्चिमी में नंदजी प्रसाद को प्रभारी बनाया गया है.

Image

इसके अलावा लोहरदगा में अमित सिंह, गुमला में राकेश भास्कर, सिमडेगा में सुबोध सिंह गुड्डू और खूंटी में सुनीता सिंह को संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली है. चाईबासा में विनय जायसवाल और चक्रधरपुर में शैलेन्द्र सिंह को नया दायित्व सौंपा गया है. वहीं, सरायकेला-खरसावां के प्रभारी मनोज मिश्रा बनाए गए हैं. कोल्हान और पलामू प्रमंडल में भी पार्टी ने कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. जमशेदपुर महानगर के लिए बबन गुप्ता और पूर्वी सिंहभूम के लिए दिनेश कुमार को जिम्मेदारी दी गई है. गढ़वा में पंकज सिंह, पलामू में शशिभूषण भगत, लातेहार में मनीर उरांव और चतरा में अमरदीप यादव को प्रभारी बनाया गया है.

हजारीबाग में किशुन दास, रामगढ़ में सुरेंद्र महतो और कोडरमा में प्रवीण कुमार मेहता को जिम्मेदारी दी गई है. गिरिडीह महानगर की कमान डॉ. संजय सिंह और ग्रामीण क्षेत्र की जिम्मेदारी सरोज सिंह को सौंपी गई है. धनबाद और बोकारो में भी नए चेहरे सामने आए हैं. संताल परगना क्षेत्र में जामताड़ा के लिए प्रदीप साहू, दुमका में अशोक उपाध्याय, देवघर में यदुनंदन पाठक, गोड्डा में सुरेश साहू, साहिबगंज में अमृत पांडेय और पाकुड़ में निवास मंडल को जिला प्रभारी बनाया गया है. पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि नई टीम आगामी चुनावी चुनौतियों के बीच संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत और धारदार बनाने में अहम भूमिका निभाएगी.

Loktantra Voice
Author: Loktantra Voice

Loktantra voice

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail