Edition

शेरशाहबादी समाज के समर्थन में बढ़ा जनसमर्थन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरहरवा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र पुनः निर्गत करने की मांग को लेकर जारी अनिश्चितकालीन महाधरना बुधवार को दसवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन को राजनीतिक समर्थन भी मिला। पाकुड़ के पूर्व विधायक Akil Akhtar एवं भाजपा से अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री Misfika Hasan धरनास्थल पहुंचकर आंदोलनकारियों का समर्थन किया।
नेताओं ने कहा कि शेरशाहबादी समाज को उसके संवैधानिक अधिकार से वंचित रखना गलत है और जल्द समाधान निकाला जाना चाहिए। आंदोलनकारियों ने साफ कहा कि जब तक जाति प्रमाण पत्र पुनः जारी करने का ठोस आदेश नहीं आता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरना स्थल पर छात्र, युवा, बुजुर्ग एवं समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।

Loktantra Voice
Author: Loktantra Voice

Loktantra voice

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail