प्रखंड कार्यालय में झामुमो ने दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकसभा आयोजित

साहिबगंज। प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता दिवंगत रूपी सोरेन के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत रूपी सोरेन की तस्वीर पर बारी-बारी से माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

शोकसभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान माहौल गमगीन रहा। नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार को धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।

मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेम्ब्रम, जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू, प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी, प्रखंड सचिव मुजिबुर रहमान, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. नजरुल इस्लाम, संगठन सचिव छवि हेंब्रम, लुखीराम हेंब्रम, सुनीराम हांसदा और पुसा टुडू सहित झामुमो के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!