तीनपहाड़। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र की बाबूपुर पंचायत स्थित बाबूपाड़ा हनुमान मंदिर से शुक्रवार दोपहर चोरों ने पीतल की घंटी चोरी कर ली। ग्रामीणों के अनुसार, मंदिर में लगी करीब ढाई किलो वजनी पीतल की घंटी को चोरों ने जंजीर काटकर उड़ा लिया।
बताया जाता है कि एक सप्ताह पहले भी बभनगामा मोड़ स्थित शिव मंदिर से घंटी चोरी होने की घटना सामने आई थी। क्षेत्र के मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
लगातार मंदिरों को निशाना बनाए जाने से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने और मंदिरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।