पाकुड़िया में पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, चालकों को दिए सुरक्षा नियमों के निर्देश

 

पाकुड़िया। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम पाकुड़िया पुलिस ने थाना परिसर के सामने, सिद्धो-कान्हू चौक समेत विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व एएसआई चंद्रानंद ठाकुर ने किया। इस दौरान पुलिस जवानों ने दोपहिया वाहनों के आवश्यक कागजात, डिक्की और हेलमेट की जांच की।

जांच अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया। चालकों को हेलमेट पहनकर ही दोपहिया वाहन चलाने, निर्धारित संख्या में सवारी बैठाने तथा ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का पंजीकरण प्रमाणपत्र और बीमा जैसे जरूरी दस्तावेज साथ रखने की हिदायत दी गई।

जांच के दौरान जिन वाहन चालकों के पास आवश्यक कागजात नहीं मिले, उन्हें दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। साथ ही चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने का प्रयास

पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और सड़क पर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना है।

 

पुलिस ने क्षेत्र के सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और नियमों का पालन दुर्घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!