मातृशोक में डूबे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पंकज मिश्रा ने किया दुःख साझा

साहिबगंज। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता एवं दिशोम गुरु दिवंगत शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन के गुरुवार को नेमरा में हुए अंतिम संस्कार में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सचिव एवं प्रवक्ता पंकज मिश्रा शामिल हुए। पंकज मिश्रा फिलहाल नेमरा में ही हैं।

शुक्रवार को उन्होंने मातृशोक में डूबे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और दुःख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। इस दौरान दोनों के बीच आगे के कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

पंकज मिश्रा ने कहा कि माता रूपी सोरेन के निधन से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गहरे सदमे में हैं। पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के कुछ ही समय बाद माता को खोने का यह दुःख बेहद असहनीय है। यह परिवार के लिए अत्यंत कठिन समय है।

उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे मुख्यमंत्री एवं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। रूपी सोरेन का निधन झारखंड के राजनीतिक एवं सामाजिक जगत के लिए भी अपूरणीय क्षति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!