चोरी की घटनाओं पर रोकथाम को लेकर थाना प्रभारी ने की अपील

बरहरवा थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव

बरहरवा। बरहरवा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव ने क्षेत्रवासियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपना घर बंद कर कुछ दिनों के लिए बाहर जा रहा है, तो इसकी सूचना बरहरवा थाना को अवश्य दें। इससे पुलिस को संबंधित घर एवं आसपास के क्षेत्र में निगरानी रखने में सुविधा होगी। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर समय रहते कार्रवाई की जा सकेगी।

थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि घर बंद करते समय आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाएं और आसपास किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!