बरहरवा: नगर पंचायत के कुशवाहाटोला स्थित आरबी प्लेस में शनिवार को झामुमो नगर कमिटी एवं प्रखंड कमिटी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष धर्मवीर कुमार महतो एवं प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल गफुर ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में मुख्य रूप से झामुमो जिला अध्यक्ष अरुण सिंह, जिला सचिव सुरेश टुडू, सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू तथा केंद्रीय समिति सदस्य बबलु मिश्रा उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों में बीएलओ-2 के साथ समन्वय स्थापित कर एसआईआर मैपिंग प्रतिशत बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाना आवश्यक है।
इसके अलावा आगामी 12 जून को साहिबगंज टाउन हॉल में झामुमो के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता विनोद पांडे के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने पर भी चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने बूथ कमिटी एवं बीएलए-2 के सभी सदस्यों से कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आह्वान किया।

बैठक में शक्तिनाथ अमन, अब्दुल कादिर, प्रदीप टोप्पो, नुरुल इस्लाम, मो. इकबाल हुसैन, दिनेश सेन, शिवकुमार कुशवाहा, शुभाषिस कुमार, प्रदीप साहा, सुशील सेन, जुल्लुर रहमान, उत्तम रजक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्ट: Loktantra Voice
