Edition

कोटालपोखर में भाजपा जिला कमेटी की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोटालपोखर/साहिबगंज: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला साहिबगंज की जिला कमेटी की बैठक शनिवार को कोटालपोखर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गौतम यादव ने की। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गौतम यादव ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश मंत्री कृष्णा महतो एवं विधानसभा प्रभारी अमित पांडे ने भी संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार रखे और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में जिला महामंत्री धनंजय मंडल, सल्खु सोरेन, मंडल अध्यक्ष विकास भगत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रंजीत शाह, बरहरवा के पूर्व नगर अध्यक्ष श्यामल दास, गंगा घोष, राजेश शाह, जयदेव रजवाड़, बापी निर्मल प्रसाद, प्रणव सिंह, अमित भारती, संजीव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संचालित करने के संकल्प के साथ हुआ।

Loktantra Voice
Author: Loktantra Voice

Loktantra voice

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail