कोटालपोखर: सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कोटालपोखर थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में संत जेवियर स्कूल, कोटालपोखर के विद्यार्थियों के साथ सड़क सुरक्षा जागरूकता मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।
मैराथन के माध्यम से छात्रों एवं आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का संदेश दिया गया। इस दौरान हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

थाना प्रभारी पवन कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जनजागरूकता सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।

कार्यक्रम में संत जेवियर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सड़क सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी अभियान बताया।
