Edition

पश्चिम बंगाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पाकुड़ में अवैध लॉटरी टिकट बनाने का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पाकुड़ | Loktantra Voice

पश्चिम बंगाल के शमशेरगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड के पाकुड़ जिले में अवैध लॉटरी टिकट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है

 

 

 

जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार एक आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने पाकुड़ जिले के मनीरामपुर गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अवैध लॉटरी टिकट छापने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, तैयार लॉटरी टिकट तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।इस कार्रवाई में पुलिस ने सुलेमान शेख और फारूक शेख को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना भी जताई जा रही है।Loktantra Voice इस मामले से जुड़ी हर महत्वपूर्ण अपडेट आप तक सबसे पहले पहुंचाता रहेगा।

 

Loktantra Voice
Author: Loktantra Voice

Loktantra voice

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail