Edition

कोटालपोखर बाजार में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, थाना प्रभारी पवन कुमार ने दिए आवश्यक निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लोकतंत्र वॉयस | कोटालपोखर (साहिबगंज)

कोटालपोखर थाना प्रभारी पवन कुमार ने थाना क्षेत्र के कोटालपोखर बाजार स्थित पेट्रोल पंप, ग्रामीण बैंक, स्टेट बैंक तथा ज्वेलरी दुकानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैंक प्रबंधकों, पेट्रोल पंप संचालकों एवं ज्वेलरी दुकान मालिकों को सुरक्षा के मद्देनज़र उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने, कैमरों को नियमित रूप से चालू रखने तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

थाना प्रभारी ने कहा कि बैंक, पेट्रोल पंप और ज्वेलरी दुकान जैसे संवेदनशील प्रतिष्ठानों में मजबूत सुरक्षा व्यवस्था अपराध की रोकथाम के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील भी की।

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी पवन कुमार के साथ कोटालपोखर थाना के पुलिस बल भी मौजूद रहे।

लोकतंत्र वॉयस |

Loktantra Voice
Author: Loktantra Voice

Loktantra voice

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail