Edition

तेज प्रताप यादव ने दर्ज कराई शिकायत, हत्या की साजिश और छवि खराब करने का लगाया आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना: राजद सुप्रीमो Lalu Prasad Yadav के बड़े बेटे Tej Pratap Yadav शुक्रवार को सचिवालय थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनकी और उनके परिवार की छवि खराब करने की साजिश रच रहे हैं तथा उनकी हत्या कराने की कोशिश भी की जा रही है।
तेज प्रताप यादव ने अपनी शिकायत में आकाश यादव, उनके पिता मनोज यादव, मां तारा देवी, अनुष्का यादव, मंजीत यादव, विशाल यादव, अभिषेक कुमार सिंह और शुभम कुमार को नामजद आरोपी बनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं और उनके खिलाफ सुनियोजित तरीके से अभियान चलाया जा रहा है।

मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव की तबीयत खराब है और कुछ लोग उनके साथ-साथ उनके पिता को भी नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने सुरक्षा की मांग करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की अपील की है।

पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

और पढ़ें

traffic tail